Posts

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

Image
  बलिया: खानकाह मोहम्मदी निधरिया की जानिब से संदुल औलिया हज़रत ख़्वाजा सूफी मोहम्मद फसाहत हसन शाह र.अ. के 25वें उर्से पाक की तैयारियों के तहत चादर शरीफ को बड़े अदब और अकीदत के साथ शहर में ज़ियारत कराया गया। यह उर्स 18 से 21 दिसंबर 2025 तक जिला रामपुर भैसूरी शरीफ में आयोजित होगा। चादर शरीफ का जुलूस हज़रत ख़्वाजा सूफी मोहम्मद अली शाह की सरपरस्ती में खानकाह से शुरू होकर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा के आवास,पर गया और अध्यक्षजी नेचादरशरीफ का स्वागत किया और दुआमांगी उमरगंज, बहेरी, बिशुनीपुर बस स्टैंड होते हुए गरवार रोड तक पहुँचा। हर जगह लोगों ने अकीदतमंदाना स्वागत किया। सूफ़ियों ने कहा कि सूफीवाद का असल पैगाम अमन, मोहब्बत और इंसानियत है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने कहा सूफ़ी संतो ने हमेशा से इंसानियत मानवता का पैगाम दिया सूफी डॉ. आफ़ताब ने कहा कि “इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और इसकी बुनियाद मोहब्बत है।” वहीं सूफी एजाज़ ने बताया कि सूफी संत हमेशा भाईचारे और एकता का संदेश देते रहे हैं, और आज भी यही रौशनी समाज को जोड़ने का काम कर रही है। अकीदतमंदों ने दुआएँ मांगी और दादा मिया...

रामलीला मैदान में गूंजेगा बलिया महोत्सव, तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

Image
  01 से 03 नवम्बर तक मनाया जाएगा बलिया महोत्सव, सीडीओ ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बलिया महोत्सव की तैयारियों का खाका तैयार, हर दिन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम बलिया। जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 से 03 नवम्बर तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले बलिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्थल पर हैंगर टेंट, सांस्कृतिक मंच, साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए और सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने बताया कि बलिया महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर दिन अलग- अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस...

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

Image
  बलिया / उत्तरप्रदेश सब जूनियर बालिका स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए आजमगढ़ मण्डली टीम में बलिया की अमीना खातुन जूनियर हाईस्कूल बघौली एवं सुमन यादव रामप्रवेश इण्टर कालेज बनरही का चयन हुआ । जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि यह स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप कासगंज जनपद में 24 से 26 सितंबर 2025 तक होगा जिसमें बलिया की दोनों खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर ई० अरुण सिंह (अध्यक्ष), नीरज सिंह गुड्डू (चेयरमैन), मिथिलेश श्रीवास्तव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), शम्भू नाथ गुप्ता (कोषाध्यक्ष) बलिया कबड्डी एसोसिएशन, जवाहरलाल यादव (जिला क्रीड़ा अधिकारी) बलिया, अजीत सिंह (नेशनल रेफरी), राजेश गुप्ता (उपाध्यक्ष), कविन्दर जी (प्रशिक्षक कबड्डी), राहुल यादव, राजु राय, संदिप कुमार, शिवम यादव ,बिरेस दुबे, विशाल ,नरेंद्र सिंह, आदि गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

बलिया: बैरिया निवासी धनंजय सिंह ने पत्र के माध्यम से मनोज सिंह के कथित फर्जीवाड़े की बलिया जिलाधिकारी को दी जानकारी, अभी तक गिरफ्तारी न होने पर खड़े किए कई सवाल

Image
  बलिया । बैरिया निवासी धनंजय सिंह ने बलिया जिलाधिकारी  को पत्रक देकर करण छपरा निवासी मनोज सिंह के फर्जीवाड़े से अवगत कराते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया, धनंजय सिंह ने पत्रकारों से बताया कि मनोज सिंह बड़े स्तर पर पूर्व से ही फर्जीवाड़ा करता आया है और शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंकर चकमा देता आया है , धनंजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक मनोज सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई जो कहीं ना कहीं कई प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है , धनंजय सिंह ने कहा कि आज हम जिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से मनोज सिंह की सारी फर्जी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दिया, आशा करते हैं की जिलाधिकारी बलिया द्वारा मनोज सिंह की अविलंब गिरफ्तारी होगी। ज्ञात हो कि बलिया के कर्ण छपर निवासी मनोज सिंह पर यह आरोप है कि मनोज सिंह ने अपने फेसबुक पर-18-नवंबर- 2023-को एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें उसने लिखा की-17नवंबर 2013 को मै उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य-सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी से आज मिलकर कई विषयों पर चर्चा किया जब इस पोस्ट को सबने देखा तब सभी को ध्यान आया कि जिस स्थान का फोटो मनोज कुमार सिंह...

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।

Image
  बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया में बीकॉम 6th सेमेस्टर का वायवा (मौखिक परीक्षा) दिनांक- 04-06-025 और 05-06-025 को नीचे दिए गए रोल नंबर क्रमांक के अनुसार संपन्न होग, उक्त मौखिक परीक्षा में प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। नीचे दिनांक और रोल नंबर क्रमांक जरूर देखें -  

बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़क एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर सीएम योगी से मिले पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल

Image
सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते भाजपा पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल  बलिया: भाजपा पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके लखनऊ स्थित शासकीय आवास 5 कालिदास मार्ग पर शनिवार देर शाम भेंट कर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं राजनैतिक विषयों पर वार्ता किया ।श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री को बलिया जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक सुझाव व अनुरोध करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बलिया को हटाने, यथा शीघ्र रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, बर्न वार्ड की बंद पड़ी ए. सी. को तत्काल चालू कराने, नियमित निश्चित समय से ओ पी डी संचालित कराने सहित विभिन्न सी एच सी व पी एच सी पर चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का आग्रह किया तो वहीं जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्थाओं द्वारा ग्रामीण सड़को को पुनर्निर्मित नहीं करने की विकट समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए श्री शुक्ल ने हैबतपुर से सागरपाली तक पी डब्ल्यू डी की सीमा में ही जल जीवन मिशन का पाईप लाइन बिछाने पर...

बलिया: वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने पत्नी अर्चना के साथ मिलकर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चंदन व आम का वृक्ष लगाकर किया वृक्षारोपण

Image
  बलिया: वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने पत्नी अर्चना और बेटे विराज द्विवेदी के साथ मिलकर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस पर ट्रेजरी परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चंदन व आम का वृक्ष लगाकर किया वृक्षारोपण और समाज के हर तबके के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिया अनोखा संदेश, ज्ञात हो कि पिछले दिनों श्री दुबे ने ट्रेजरी ऑफिस में स्थित पेंशनर वाटिका में पेंशनरों से वृक्ष गोंद लेने का आग्रह किया था जो पेंशनरों के बीच में क्रांति का संचार का काम किया जिसकी देन है कि सैंकड़ों की संख्या में पेंशनरों ने पेड़ों को गोंद लिए और औलाद की तरह पेड़ों की रखवाली करतें हैं। श्री दुबे ने चैत्र नवरात्र व हिन्दू नववर्ष की सभी को मंगल कामनाएं व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां,बहन,बेटियां देवी का रूप होती है, हमें बड़े आदर भाव से इनका मान सम्मान एवं सुरक्षा करनी चाहिए, साथ ही श्री दुबे ने प्रकृति के बारे में बोलते हुए कहा कि पेड़ प्राकृतिक की सुंदरता और पृथ्वी का गहना है, जिससे मानव जाति सहित संपूर्ण जीव-जंतुओं का पृथ्वी पर जीवन का आधार है, इस लिए हम सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए प्...

बलिया: श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव की "राष्ट्रीय सेवा योजना" की इकाई द्वितीय, सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन

Image
बलिया ।श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव बलिया की "राष्ट्रीय सेवा योजना" की इकाई द्वितीय, सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम सभा महरेव में किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉo पूनम राय द्वारा 7 दिन तक चलने वाले विशेष शिविर की गतिविधियों एवं दिनचर्या से छात्रों को अवगत कराया गया तथा साफ सफाई की गई, साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हए बच्चों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,इस दौरान कॉलेज प्रशासन व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

JNCU साइकिल यात्रा: चार दिवसीय साइकिल यात्रा के सफल समापन पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने किया भव्य स्वागत, भावविभोर हुए विधार्थी

Image
  वित्त अधिकारी आनंद दुबे के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का JNCU में भव्य स्वागत एवं अभिवादन से भावविभोर हुए विधार्थी बसंतपुर बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय(JNCU) की कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय साईकिल यात्रा का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। ज्ञात हो कि कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता द्वारा साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यात्रा में प्रथम दिन विद्यार्थियों ने  ब्रह्माणी मन्दिर में दर्शन- पूजन किया और ब्रह्माइन गाँव के लोगों से संवाद किया,तद उपरांत वीर कुँवर सिंह, रामदहिन ओझा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद विद्यार्थी शेर-ए-बलिया चित्तू पाण्डेय के गाँव रट्टूचक गये और उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों, से संवाद किया। दूसरे दिन यात्रा बिहार  के बक्सर युद्धस्थल, विश्वामित्र आश्रम, रामरेखा घाट, रामेश्वर नाथ, ताड़का वधस्थल एवं चौसा युद्धस्थल का भ्रमण किया।तो वही तीसरे दिन पुनः यूपी में विद्यार्थी मंगला भवानी मन्दिर, मुक्तिनाथ मन्दिर दर्...

बलिया:कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वित्त अधिकारी आनंद दुबे के देखरेख में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में तेजी चल रहा विकास का कार्य।

Image
बसंतपुर, बलिया।यूपी के बलिया में हनुमानगंज अंतर्गत बसंतपुर सुरसा ताल के प्राकृतिक वातावरण में स्थित बलिया का इकलौता जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय अपना मूर्त रूप ले रहा है, जहां पर विकास के क्रम में बच्चों का क्लासरूम, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी आदि का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीत कुमार गुप्ता एवं वित्त अधिकारी आनंद दुबे द्वारा किया जा रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे यहां एकेडमिक भवन एवं पूर्वांचल का सबसे बड़ा लाइब्रेरी भवन का निर्माण कार्य अंतिम रूप में चल रहा है,जो विश्वविद्यालय एवं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा, प्रोफेसर गुप्ता ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के उन्नति एवं प्रगति के लिए जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से सहयोग के लिए आग्रह किया है, तो वही अपने कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाने वाले वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों में कुलपति का भरपूर सहयोग कर रहे हैं, श्री दुबे द्वारा चंद्रशेखर विश...

वाइस चांसलर प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा द होराइजन अंग्रेजी शिक्षण संस्थान के वावजूद भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं सनातन से गहरा नाता

Image
द होराइजन विद्यालय के मेधावी बच्चों द्वारा रामचरित मानस की अनुपम प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि हुए भावुक बलिया। यूपी के बलिया में द होराइजन  स्कूल त्रिकालपुर शिक्षा के क्षेत्र में किसी परिचय का मुहताज नहीं,द होराइजन शिक्षण संस्थान अंग्रेजी माध्यम होने के वावजूद भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं सनातन का बेजोड़ संगम है जो अपने बच्चों के सर्ड़वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है इसी क्रम में द होराइजन शिक्षण संस्थान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम रामचरितमानस गायन की बहुत सुंदर प्रस्तुति विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया,कार्यक्रम का प्रारम्भ तुलसी पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रस्तुति में बालकांड, अयोध्याकाण्ड अरण्यकाण्ड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड,लंकाकांड उत्तरकाण्ड आदि प्रस्तुति के साथ साथ भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया, जैसे कि उनकी मर्यादा,अनुशासन, और सभी के प्रति उनका सम्मान का भाव रहता है।     कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ0 हरिकेश सिंह ( पूर्व वाइस चांसलर) ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद का एक ऐसा विद्यालय है जो शि...

बलिया महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 8 मार्च तक प्रवेश फार्म का वितरण तो वहीं 9 मार्च को प्रवेश परीक्षा- एस.डी. सिंह

Image
  बलिया। यूपी के बलिया में मिश्रा कालोनी काजीपुरा स्थित महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र में बच्चो के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी सिंह ने बताया विद्यालय में दाखिले के लिए बच्चे व अभिभावक विद्यालय परिसर से 08-03-025 तक प्रवेश फार्म लेकर फार्म भर सकते है जिसके उपरांत 09-03-025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है जिसमे फार्म भरने वाले बच्चे ही प्रतिभाग कर पाएंगें । श्री सिंह ने बताया की विद्यालय में बच्चों के लिए संगीत, योग और फिजिकल एक्टिविटी की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो बच्चों को मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करती हैं साथ ही बच्चे के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाती है ,श्री सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के दूर सुदूर के बच्चों की सहूलियत के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उन्हें आने-जाने में सहूलियत मिलती है। श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय नर्सरी से लेकर 12 वीं तक विद्यालय दो शिफ्ट में संचालित होता है । विद्यालय में इस समय 2000 बच्चे और 60 शिक्षक है जो बच्चो को अनुशासन के साथ शिक...

बलिया में आर.ओ. प्लांट एवं एयर कंडीशनर युक्त पेंशनर भवन निर्माण एवं अन्य सुविधाओं के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की हो रही चारों तरफ सराहना

Image
बलिया जनपद के गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपने संगठन के साथियों के साथ पेंशनर्स भवन में एयर कंडीशनर मशीन लगवाने की हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे से मुलाकात किया जिसके  क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे संगठन के लोगों को आश्वासन देत हुए कि आपकी किसी भी उचित मांग को पूरा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है जिसे मैं हर हाल में पूरा करूंगा, श्री दुबे ने कहा कि अविलंब गर्मी से पहले पेंशनर्स भवन में एयर कंडीशनर मशीन के साथ आर.ओ प्लांट लगा दिया जाएगा, जिससे कि गर्मी के मौसम में हमारे पेंशनरों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो ।अरुण सिंह ने संगठन की तरफ से श्री दुबे का आभार व्यक्त किया,श्री सिंह ने कहा की प्रत्येक की माह की 20 तारीख को संगठन की मासिक बैठक की जाती है, जिसमे संगठन के सभी साथी अपना-अपना विचार और सुझाव रखते है,श्री सिंह ने कहा कि श्री दुबे के आग्रह पर संगठन के सभी साथियों ने पेंशनर भवन परिसर में  एक-एक पौधे को गोद लेने का फैसला लिया है जिसे संगठन के सभी साथी प्रतिदिन परिसर में आकर पानी डालेंगे और पौधों की देखभाल करेंगे। कोषाधिकार...

बलिया : डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली

Image
  बलिया : डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबध में जागरुकता फैलाते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के साथ परिक्षेत्र के डाककर्मियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बाइक रैली निकाली गयी। यह रैली वाराणसी, भदोही, जौनपुर एवं गाजीपुर जिले से होते हुए 20 जनवरी की शाम को बलिया जिले में पहुँची । रैली का उद्देश्य प्रत्येक जनमानस तक डाक विभाग की विभिन्न सेवाओ जैसे बचत खाता, डोरस्टेप बैंकिंग, आधार सेवाएँ, बीमा और डाक बुकिंग एवं  वितरण के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है।वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि डाक सेवा के संवर्धन एवं जागरुकता हेतु बाइक रैली निकाली जा रही  है | रैली में प्रथम दिन 21 जनवरी को निरीक्षण गृह, प्रधान डाकघर बलिया में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संभावित ग्राहकों, व्यापार संघ  एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को डाक विभाग द्वारा प्रदान किये जा रहे व्यापार विकास में सहायक योजनाएं जैसे डाकघर निर्यात केंद्र, बल्क कस्टमर को आकर्षक छूट एवं कर्मचारी हित में दुर्घटना बीमा, डा...

बलिया: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में वेदप्रकाश पाण्डेय बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष

Image
    द्विवार्षिक अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का हुआ चुनाव कर्मचारियों के साथ-साथ जनता हित सर्वोपरि: वेदप्रकाश पाण्डेय बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पाण्डेय सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए। जबकि विनोद मिश्र मंत्री बनाए गए। शनिवार को गंगा सभागार में आयोजित अधिवेशन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।गंगा सभागार में हजारों कर्मचारियों व शिक्षकों की मौजूदगी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन दो सत्रों में आयोजित हुआ। पहले सत्र में संगठन के विकास और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया। चुनाव अधिकारी कौशल कुमार उपाध्याय ने चार नामों की घोषणा की तो खचाखच भरे हाल में गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधान सहायक वेदप्रकाश पाण्डेय को अध्यक्ष, विनोद मिश्र को मंत्री, ग्राम पंचायत संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सिंचाई संघ के...

डॉ ओमवीर सिंह होंगे बलिया के नवागत एसपी, विक्रांत वीर को मिला देवरिया...

Image
  डॉ ओमवीर सिंह एसपी, बलिया (नवागत), विक्रांत वीर एसपी ,देवरिया (नवागत) लखनऊ  :योगी सरकार ने यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रविवार की देर शाम शासन ने 15 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की इस सूची में बलिया, बहराइच, देवरिया, जौनपुर, अमेठी, अम्बेडकरनगर समेत 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। बलिया के एसपी विक्रांत वीर को देवरिया भेजा गया है तो वही पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, लखनऊ  डॉ ओमवीर सिंह को मिली बलिया एसपी की जिम्मेदारी। यूपी में इन 15 आईपीएस अफसरों को मिली नवीन तैनाती-  1-अजय पाल सिंह प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज 2-डॉ. कौस्तुभ एसपी जौनपुर 3-केशव कुमार एसपी अंबेडकरनगर 4-अपर्णा रजत कौशिक एसपी अमेठी 5-अंकिता शर्मा एसपी कासगंज 6-अनूप कुमार सिंह सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ 7-विक्रांत वीर एसपी देवरिया 8-ओमवीर सिंह एसपी बलिया 9-रामनयन सिंह एसपी बहराइच 10-चिरंजीव नाथ सिंह एसपी हाथरस 11-प्राची सिंह सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ 12-अभिषेक महाजन एसपी सिद्धार्थनगर 13-संकल्प शर्मा डीसीपी लखनऊ 14-वृंदा शुक्ला एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा ...

हज़रत ख्वाजा सूफी मोहम्मद फसाहत हसन शाह र.अ.के चादर शरीफ का शहर में ज़ियारत,सूफियों ने इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया

Image
बलिया: खानकाह मोहम्मदी निधरिया की जानिब से दादा मियां हज़रत ख्वाजा सूफी मोहम्मद फसाहत हसन शाह र.अ.के 24वें उर्से पाक की तैयारियों के तहत चादर शरीफ को बड़े अदब और अकीदत के साथ शहर में ज़ियारत कराया गया। यह उर्स 29 से 31 दिसंबर जिला रामपुर भसुरीशरीफ मे आयोजित किया जाएगा। चादर शरीफ का यह जुलूस खानकाह के पीरो मुर्शिद, हज़रत ख्वाजा सूफी मोहम्मद अली शाह की सरपरस्ती में निकाला गया,चादर शरीफ का यह जुलूस खानकाह मोहम्मदी निधरिया से शुरू होकर उमरगंज, बहेरी, बिशुनीपुर बस स्टैंड और गरवार रोड तक पहुंचा। इस पवित्र यात्रा का उद्देश्य सूफीवाद के पैगाम को फैलाना था, जिसमें भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत को बढ़ावा देने की बात कही गई। इस मौके पर सूफी हजरात ने कहा, "सूफीवाद का असल मकसद हर दिल में मोहब्बत और हर इंसान को बराबरी का हक देना है।सूफी डॉ. आफ़ताब ने कहा इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है, और इसका आधार सिर्फ मोहब्बत होनी चाहिए तो दूसरी तरफ सूफ़ी एजाज़ ने कहा, "सूफी संतों का पैगाम सदियों से अमन, मोहब्बत और भाईचारे का रहा है,आज हम उसी रौशनी को फैला रहे हैं ताकि समाज में नफरत और दूरी की दीवारें गिराई जा सक...

बलिया कांग्रेस नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत नेता प्रभात पांडे को दी श्रद्धांजलि

Image
  बलिया। पिछले दिनों लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की कांग्रेस कार्यालय में रहस्यमई मौत को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है, इस क्रम में बलिया जिले के कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष उमाशंकर पाठक व महामंत्री मुन्ना उपाध्याय, उषा सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्टेशन से होते हुए शहीद चौक तक शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिवंगत कांग्रेसी नेता प्रभात पांडे की फोटो रखकर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, इस दौरान बलिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश साफ देखने को मिला जिसमें कार्यकर्ताओं ने योगी एवं मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हमारे जुझारू कार्यकर्ता प्रभात पांडे को पुलिस ने टारगेट करते हुए छति पहुंचाईं, हमारा प्रदेश व्यापी लखनऊ में प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में हुआ, श्री पाठक ने बीजेपी एवं योगी और मोदी सरकार को दलित विरोधी एवं अंबेडकर वि...

बलिया।निकाय क्षेत्र बलिया में नायब तहसीलदार प्रदीप यादव के नेतृत्व में पांचवें दिन चला अतिक्रमण अभियान

Image
निकाय क्षेत्र बलिया में अतिक्रमण हटवाते नायब तहसीलदार प्रदीप यादव व अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार   बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की मनसा एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशन में निकाय क्षेत्र बलिया में पांचवें  दिन प्रातः 11 बजे से अतिक्रमण अभियान नायब तहसीलदार प्रदीप यादव व अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एवं नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।एलआईसी मोड़ से शनिचरी मंदिर तक अतिक्रमण अभियान जोर-शोर से चला, दुकानदारों द्वारा रोड व नाली पर अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ सख्ती से जेसीबी द्वारा हटाया गया, इस दौरान रोड पर अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों से जुर्माना के तौर पर कर वसूली की गई साथ ही हिदायत भी दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रदीप यादव ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि रोड व नली पर किसी प्रकार का अतिक्रमण अवैध है, नाली व रोड पर किसी प्रकार का अतिक्रमण निषेध है, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी व जुर्माना के तौर पर कर भी वसूला जाएगा, श्री यादव...

बलिया: ठेकेदार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 6 सूत्री मांगों को लेकर चेतावनी

Image
बलिया। ठीकेदार संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के समस्त ठीकेदारों ने अपनी 6 सूत्री मांगों के समर्थन में चेतावनी दी है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक हम लोगों का कार्य का निविदा बहिष्कार जारी रहेगा,श्री सिंह ने याद दिलाया कि विगत 18 नवम्बर को उत्तर प्रदेश ठीकेदार कल्याण समिति के महामंत्री राजू वर्मा की उपस्थिति में प्रमुख अभियंता कार्यालय में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि सड़कों के निर्माण में 5 वर्षों तक अनुरक्षण की शर्तों को इस वर्ष से लागू नहीं किया जाएगा,इतना ही नहीं लोक निर्माण प्रबंधन द्वारा प्रदेश के अभियंताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए  इस आशय के निर्देश भी जारी कर दिए गए, जिसका अनुपालन करते हुए प्रदेश के कई जनपद में सड़कों के 5 वर्षों के रखरखाव  की शर्तों को हटाकर निवेदन आमंत्रित की गई,लेकिन पुनःदूसरे ही दिन शुद्धि पत्र के माध्यम से सड़कों के रखरखाव की शर्तों को जोड़ दिया गया, जिसके विरोध में ठेकेदार संघ ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि जब-तक सहमति के शर्तो का विभागीय अधिकारियो द्वारा अनुपालन सुनिश्चित नही किया ज...