बलिया: श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव की "राष्ट्रीय सेवा योजना" की इकाई द्वितीय, सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन



बलिया ।श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव बलिया की "राष्ट्रीय सेवा योजना" की इकाई द्वितीय, सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम सभा महरेव में किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉo पूनम राय द्वारा 7 दिन तक चलने वाले विशेष शिविर की गतिविधियों एवं दिनचर्या से छात्रों को अवगत कराया गया तथा साफ सफाई की गई, साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हए बच्चों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,इस दौरान कॉलेज प्रशासन व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

12-19 सितम्बर तक विद्युत समाधान सप्ताह,दो दिनों में 712 शिकायतों का निस्तारण