रामलीला मैदान में गूंजेगा बलिया महोत्सव, तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

 




01 से 03 नवम्बर तक मनाया जाएगा बलिया महोत्सव, सीडीओ ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश


बलिया महोत्सव की तैयारियों का खाका तैयार, हर दिन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम


बलिया। जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 से 03 नवम्बर तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले बलिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्थल पर हैंगर टेंट, सांस्कृतिक मंच, साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए और सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने बताया कि बलिया महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर दिन अलग- अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे,अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।