Posts

Showing posts from August, 2023

बलिया:इनर व्हील क्लब ने कैंसर पीड़ित की आर्थिक सहायता कर पेश किया नजीर

Image
  बलिया। परोपकार सबसे बड़ा धर्म है, इस वाक्य को इनर व्हील क्लब ने चरितार्थ किया है, क्लब ने शुक्रवार को विजई पुर बलिया के कैंसर पीड़ित अखिलेश चौहान को दस हजार की आर्थिक सहायता दिया है ताकि वह अपना उचित ढंग से इलाज कर सके। उस व्यक्ति के मुंह में कैंसर है और वह अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज करने में  सक्षम नहीं है ।क्लब के सदस्यों ने उसे आश्वासन दिया कि  वह समय-समय पर आगे भी उसकी सहायता करते रहेंगे। क्लब की प्रेसिडेंट कविता सिंह ने कहा क्लब का उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों की  मदद करना है । यह क्लब की प्राथमिकता रही है कि वह जरूरतमंदों तक स्वयं पहुंचकर उनकी सेवा को तत्पर रहता है ।मौके पर नीलिमा सिंह, मधुश्रीवास्तव ,जया सिंह, महेंद्र पाल कौर, अल्पना सोनी, आशा पांडे ,सपना पाठक ,सरिता गुप्ता , उषा पांडे, रेनू सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।

बलिया जिले की तमाम छोटी-बड़ी खबरें जानने के लिए देखें बलिया ब्रेकिंग (बीबी न्यूज स्पेशल)

Image
  दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड के लिए इन बेवसाइट www.svavlambancard.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें। बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए०के० गौतम ने बताया है कि जनपद बलिया में स्थाई रूप से निवास करने वाले ऐसे दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बना है वे www.svavlambancard.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लें या जिन्होंने पूर्व में आवेदन कर दिया है वे अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया के कार्यालय में निर्धारित दिन सोमवार एवं शुक्रवार में से किसी भी दिन चिकित्सा बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र/ यूडीआईडी कार्ड निर्गत कराना सुनिश्चित करें। निषाद वोट सब्सिडी योजना का लाभ उठाएं बलिया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य पालन विभाग में संचालित निषाद वोट सब्सिडी योजना अन्तर्गत मछुआरो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व उनके जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से निषाद वोट सब्सिडी योजना शुरू की गयी है। जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए आनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल hhh/fisheries. u...

बलिया : कुंवर सिंह इण्टर कॉलेज प्रशासन ने देश का विश्व में गौरव बढ़ाने वाले इसरो के सपूतों को सम्मानित करने के लिए सरकार से मांग किया।

Image
  बलिया। चन्द्रयान -3 की सफलता से न केवल वयस्क भारतीय बल्कि स्कूल-कॉलेज के युवा विद्यार्थी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूरे देश में उत्सव और उत्साह का मानो एक समन्दर सा लहरा रहा है। इसी सिलसिले में कुंवर सिंह इण्टर कॉलेज के शिक्षकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्रों-छात्राओं ने प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह'प्रेमदेव' के नेतृत्व में, भारत सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार हमारे देश के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भारी धनराशि प्रदान की जाती है, उसी प्रकार पूरी दुनिया में तिरंगे का सम्मान बढ़ाने वाले इसरो के पुरुषार्थी वैज्ञानिकों की टीम के एक-एक सदस्य को भी बड़ी धनराशि देकर सम्मानित किया जाए ।इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और इसरो ज़िंदाबाद के नारे लगाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा उक्त अभियान में योगदान देने वाले प्रत्येक सदस्य के सुखमय-सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की ‌।

कोच वारिश अली के नेतृत्व में एस के नेशनल स्कूल, गाजीपुर के बच्चों ने किया अच्छा प्रदर्शन।

Image
  बलिया। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में आठवीं ओपेन इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बलिया जनपद के क्रांति मैदान बापू भवन (टाउन हाल) में सकुशल संपन्न हुआ, जिसमे एस के नेशनल स्कूल, गाजीपुर के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया।कोच वारिश अली ने बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवेश में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, खेल कूद से बच्चों के अंदर शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास होता है।इस मौके पर एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विभिन्न जनपदों के स्कूलों से आये हुए प्रतिनिधिगण व बच्चों मौजूद रहे।

उद्योग विभाग के समस्त विभागीय सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याए 28 अगस्त को होगा निस्तारण

Image
  बलिया। उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र मया राम सरोज ने बताया है कि उद्योग विभाग के समस्त विभागीय सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारण हेतु समाधान दिवस 28 अगस्त को आयोजित किया गया है। जिसमें उद्योग विभाग के समस्त विभागीय सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याए का निस्तारण हेतु उद्योग विभाग से 01.04.2018 के उपरान्त अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं यथा पेंशन, पुनरीक्षण, सेवा, काल से सम्बन्धित ए0सी0पी0 ग्रेज्युटी अवकाश नकदीकरण पेंशन राशिकरण,जी०पी०एफ० जी०आई०एस० आदि का विचार विमर्श के उपरान्त निराकरण हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में 28 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे आहूत किया गया है। उक्त तिथि के पूर्व भी कार्मिक अपनी समस्या को लिखित रूप में अधोहस्ताक्षरी को निवारणार्थ दे सकते है। -

प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव की अध्यक्षता में यूपी लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Image
      उ प्र लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित तिथि 20 अगस्त 2023 को संघ के प्रधान कार्यालय आलमबाग लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत लेखपाल संघ की प्रार्थना  से हुई । बैठक का एजेण्डा, बताते हुए प्रदेश महामंत्री विनोद कश्यप ने कहा कि एग्री स्टैक /ई पडताल योजना का कार्यक्रम वर्तमान में कार्यों की अधिकता को देखते हुए किया जाना सम्भव नहीं है, स्वामित्व योजना, खसरा पडताल, रीयल टाइम खतौनी जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, प्रदेश के समस्त जनपदों से आए जिलाध्यक्ष जिलामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा जनपदों में आ रही समस्याओं को सभा में रखा गया। किसान सम्मान निधि, विरासत अभियान, कब्जा हटाओ अभियान, स्वामित्व योजना आदि का कार्य चल रहा है, इन योजनाओं के संचालक में अन्य विभागो का सहयोग न मिलना, एप्लीकेशन का ढंग से काम‌ न करना आदि समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। अन्त में बैठक को सम्बोधित करते हुए उ प्र लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम‌ मूरत यादव द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग की एग्री स्टैक योजना का क...

हर घर तिरंगा अभियान: सभी डाकघरों में उपलब्ध हुआ तिरंगा, प्रति तिरंगा इतने रुपए देय होगा

Image
  बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि देश में आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने के लिए व्यापक जन सहभागिता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया है।उधर, बलिया डाकघर के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने जिलाधिकारी को तिरंगा झंडा देकर स्वतंत्रता दिवस का आगाज किया। उन्होंने बताया कि बलिया में 350  डाकघर है । इसमें सामान्य लोगों और सरकारी प्रतिष्ठानों सभी के लिए पर्याप्त संख्या में झंडा उपलब्ध हैं। डाकघर में प्रति तिरंगा झंडा ₹25 के दर से विक्रय किया जाना है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि आप 3/2 साइज के तिरंगे झंडे को अपने नजदीकी डाकघर से खरीदें और स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएँ।

मौसम विभाग : उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Image
  इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 05 से 08 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ सुदूर इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) और कल बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.  सभार-आजतक  

2024 में होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यूपी की 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी - केशव प्रसाद मौर्या,उप मुख्यमंत्री

Image
  बलिया। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ता बैठक लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रहित, महिला सशक्तिकरण और गरीब मजदूर के हित में कार्य कर रही है। इसलिए 2024 में होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया सहित 25 जिलों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने मुझे सौंपी है और यह पूर्वाचल का जिला है, इतना ही नहीं जो पूर्वांचल में जीत गया उसकी पूरे प्रदेश में जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अगर आपकी कोई समस्या है तो आप उससे संबंधित जानकारी मुझे मुहैया कराए जो संभव होगा, सरकार इस मामले में उचित करवाई करेगी। श्री मौर्य ने बताया कि एक लाख से अधिक आवास केवल बलिया जिले के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत बने हुए है। कहा कि पूरे हिंदुस्तान में राजनीति का कोई सबसे बड़ा गढ़ है तो वह बलिया है। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से फिडबैक भी लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ...