हर घर तिरंगा अभियान: सभी डाकघरों में उपलब्ध हुआ तिरंगा, प्रति तिरंगा इतने रुपए देय होगा

 




बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि देश में आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को सफल बनाने के लिए व्यापक जन सहभागिता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया है।उधर, बलिया डाकघर के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने जिलाधिकारी को तिरंगा झंडा देकर स्वतंत्रता दिवस का आगाज किया। उन्होंने बताया कि बलिया में 350  डाकघर है । इसमें सामान्य लोगों और सरकारी प्रतिष्ठानों सभी के लिए पर्याप्त संख्या में झंडा उपलब्ध हैं। डाकघर में प्रति तिरंगा झंडा ₹25 के दर से विक्रय किया जाना है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि आप 3/2 साइज के तिरंगे झंडे को अपने नजदीकी डाकघर से खरीदें और स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएँ।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।