बलिया : कुंवर सिंह इण्टर कॉलेज प्रशासन ने देश का विश्व में गौरव बढ़ाने वाले इसरो के सपूतों को सम्मानित करने के लिए सरकार से मांग किया।

 


बलिया। चन्द्रयान -3 की सफलता से न केवल वयस्क भारतीय बल्कि स्कूल-कॉलेज के युवा विद्यार्थी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूरे देश में उत्सव और उत्साह का मानो एक समन्दर सा लहरा रहा है। इसी सिलसिले में कुंवर सिंह इण्टर कॉलेज के शिक्षकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्रों-छात्राओं ने प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह'प्रेमदेव' के नेतृत्व में, भारत सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार हमारे देश के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भारी धनराशि प्रदान की जाती है, उसी प्रकार पूरी दुनिया में तिरंगे का सम्मान बढ़ाने वाले इसरो के पुरुषार्थी वैज्ञानिकों की टीम के एक-एक सदस्य को भी बड़ी धनराशि देकर सम्मानित किया जाए ।इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और इसरो ज़िंदाबाद के नारे लगाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा उक्त अभियान में योगदान देने वाले प्रत्येक सदस्य के सुखमय-सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की ‌।

Comments