कोच वारिश अली के नेतृत्व में एस के नेशनल स्कूल, गाजीपुर के बच्चों ने किया अच्छा प्रदर्शन।

 





बलिया। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में आठवीं ओपेन इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बलिया जनपद के क्रांति मैदान बापू भवन (टाउन हाल) में सकुशल संपन्न हुआ, जिसमे एस के नेशनल स्कूल, गाजीपुर के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया।कोच वारिश अली ने बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवेश में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, खेल कूद से बच्चों के अंदर शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास होता है।इस मौके पर एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विभिन्न जनपदों के स्कूलों से आये हुए प्रतिनिधिगण व बच्चों मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।