Posts

बलिया: श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव की "राष्ट्रीय सेवा योजना" की इकाई द्वितीय, सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन

Image
बलिया ।श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव बलिया की "राष्ट्रीय सेवा योजना" की इकाई द्वितीय, सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम सभा महरेव में किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉo पूनम राय द्वारा 7 दिन तक चलने वाले विशेष शिविर की गतिविधियों एवं दिनचर्या से छात्रों को अवगत कराया गया तथा साफ सफाई की गई, साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हए बच्चों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,इस दौरान कॉलेज प्रशासन व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

JNCU साइकिल यात्रा: चार दिवसीय साइकिल यात्रा के सफल समापन पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने किया भव्य स्वागत, भावविभोर हुए विधार्थी

Image
  वित्त अधिकारी आनंद दुबे के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का JNCU में भव्य स्वागत एवं अभिवादन से भावविभोर हुए विधार्थी बसंतपुर बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय(JNCU) की कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय साईकिल यात्रा का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। ज्ञात हो कि कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता द्वारा साईकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यात्रा में प्रथम दिन विद्यार्थियों ने  ब्रह्माणी मन्दिर में दर्शन- पूजन किया और ब्रह्माइन गाँव के लोगों से संवाद किया,तद उपरांत वीर कुँवर सिंह, रामदहिन ओझा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद विद्यार्थी शेर-ए-बलिया चित्तू पाण्डेय के गाँव रट्टूचक गये और उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों, से संवाद किया। दूसरे दिन यात्रा बिहार  के बक्सर युद्धस्थल, विश्वामित्र आश्रम, रामरेखा घाट, रामेश्वर नाथ, ताड़का वधस्थल एवं चौसा युद्धस्थल का भ्रमण किया।तो वही तीसरे दिन पुनः यूपी में विद्यार्थी मंगला भवानी मन्दिर, मुक्तिनाथ मन्दिर दर्...

बलिया:कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वित्त अधिकारी आनंद दुबे के देखरेख में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में तेजी चल रहा विकास का कार्य।

Image
बसंतपुर, बलिया।यूपी के बलिया में हनुमानगंज अंतर्गत बसंतपुर सुरसा ताल के प्राकृतिक वातावरण में स्थित बलिया का इकलौता जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय अपना मूर्त रूप ले रहा है, जहां पर विकास के क्रम में बच्चों का क्लासरूम, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी आदि का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीत कुमार गुप्ता एवं वित्त अधिकारी आनंद दुबे द्वारा किया जा रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे यहां एकेडमिक भवन एवं पूर्वांचल का सबसे बड़ा लाइब्रेरी भवन का निर्माण कार्य अंतिम रूप में चल रहा है,जो विश्वविद्यालय एवं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा, प्रोफेसर गुप्ता ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के उन्नति एवं प्रगति के लिए जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से सहयोग के लिए आग्रह किया है, तो वही अपने कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाने वाले वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों में कुलपति का भरपूर सहयोग कर रहे हैं, श्री दुबे द्वारा चंद्रशेखर विश...

वाइस चांसलर प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा द होराइजन अंग्रेजी शिक्षण संस्थान के वावजूद भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं सनातन से गहरा नाता

Image
द होराइजन विद्यालय के मेधावी बच्चों द्वारा रामचरित मानस की अनुपम प्रस्तुति पर मुख्य अतिथि हुए भावुक बलिया। यूपी के बलिया में द होराइजन  स्कूल त्रिकालपुर शिक्षा के क्षेत्र में किसी परिचय का मुहताज नहीं,द होराइजन शिक्षण संस्थान अंग्रेजी माध्यम होने के वावजूद भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं सनातन का बेजोड़ संगम है जो अपने बच्चों के सर्ड़वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है इसी क्रम में द होराइजन शिक्षण संस्थान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम रामचरितमानस गायन की बहुत सुंदर प्रस्तुति विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया,कार्यक्रम का प्रारम्भ तुलसी पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रस्तुति में बालकांड, अयोध्याकाण्ड अरण्यकाण्ड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड,लंकाकांड उत्तरकाण्ड आदि प्रस्तुति के साथ साथ भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया, जैसे कि उनकी मर्यादा,अनुशासन, और सभी के प्रति उनका सम्मान का भाव रहता है।     कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ0 हरिकेश सिंह ( पूर्व वाइस चांसलर) ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद का एक ऐसा विद्यालय है जो शि...

बलिया महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 8 मार्च तक प्रवेश फार्म का वितरण तो वहीं 9 मार्च को प्रवेश परीक्षा- एस.डी. सिंह

Image
  बलिया। यूपी के बलिया में मिश्रा कालोनी काजीपुरा स्थित महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र में बच्चो के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी सिंह ने बताया विद्यालय में दाखिले के लिए बच्चे व अभिभावक विद्यालय परिसर से 08-03-025 तक प्रवेश फार्म लेकर फार्म भर सकते है जिसके उपरांत 09-03-025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है जिसमे फार्म भरने वाले बच्चे ही प्रतिभाग कर पाएंगें । श्री सिंह ने बताया की विद्यालय में बच्चों के लिए संगीत, योग और फिजिकल एक्टिविटी की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो बच्चों को मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करती हैं साथ ही बच्चे के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाती है ,श्री सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के दूर सुदूर के बच्चों की सहूलियत के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उन्हें आने-जाने में सहूलियत मिलती है। श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय नर्सरी से लेकर 12 वीं तक विद्यालय दो शिफ्ट में संचालित होता है । विद्यालय में इस समय 2000 बच्चे और 60 शिक्षक है जो बच्चो को अनुशासन के साथ शिक...

बलिया में आर.ओ. प्लांट एवं एयर कंडीशनर युक्त पेंशनर भवन निर्माण एवं अन्य सुविधाओं के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की हो रही चारों तरफ सराहना

Image
बलिया जनपद के गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपने संगठन के साथियों के साथ पेंशनर्स भवन में एयर कंडीशनर मशीन लगवाने की हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे से मुलाकात किया जिसके  क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे संगठन के लोगों को आश्वासन देत हुए कि आपकी किसी भी उचित मांग को पूरा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है जिसे मैं हर हाल में पूरा करूंगा, श्री दुबे ने कहा कि अविलंब गर्मी से पहले पेंशनर्स भवन में एयर कंडीशनर मशीन के साथ आर.ओ प्लांट लगा दिया जाएगा, जिससे कि गर्मी के मौसम में हमारे पेंशनरों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो ।अरुण सिंह ने संगठन की तरफ से श्री दुबे का आभार व्यक्त किया,श्री सिंह ने कहा की प्रत्येक की माह की 20 तारीख को संगठन की मासिक बैठक की जाती है, जिसमे संगठन के सभी साथी अपना-अपना विचार और सुझाव रखते है,श्री सिंह ने कहा कि श्री दुबे के आग्रह पर संगठन के सभी साथियों ने पेंशनर भवन परिसर में  एक-एक पौधे को गोद लेने का फैसला लिया है जिसे संगठन के सभी साथी प्रतिदिन परिसर में आकर पानी डालेंगे और पौधों की देखभाल करेंगे। कोषाधिकार...

बलिया : डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली

Image
  बलिया : डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबध में जागरुकता फैलाते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के साथ परिक्षेत्र के डाककर्मियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बाइक रैली निकाली गयी। यह रैली वाराणसी, भदोही, जौनपुर एवं गाजीपुर जिले से होते हुए 20 जनवरी की शाम को बलिया जिले में पहुँची । रैली का उद्देश्य प्रत्येक जनमानस तक डाक विभाग की विभिन्न सेवाओ जैसे बचत खाता, डोरस्टेप बैंकिंग, आधार सेवाएँ, बीमा और डाक बुकिंग एवं  वितरण के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है।वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि डाक सेवा के संवर्धन एवं जागरुकता हेतु बाइक रैली निकाली जा रही  है | रैली में प्रथम दिन 21 जनवरी को निरीक्षण गृह, प्रधान डाकघर बलिया में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संभावित ग्राहकों, व्यापार संघ  एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को डाक विभाग द्वारा प्रदान किये जा रहे व्यापार विकास में सहायक योजनाएं जैसे डाकघर निर्यात केंद्र, बल्क कस्टमर को आकर्षक छूट एवं कर्मचारी हित में दुर्घटना बीमा, डा...