गोवा : कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल

 


गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए. पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के इन बागी विधायकों ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की. बीजेपी जॉइन करने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं. इससे पहले बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने भी दावा किया था कि आज कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे. 






साभार-आजतक

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।