बलिया: बैरिया निवासी धनंजय सिंह ने पत्र के माध्यम से मनोज सिंह के कथित फर्जीवाड़े की बलिया जिलाधिकारी को दी जानकारी, अभी तक गिरफ्तारी न होने पर खड़े किए कई सवाल
बलिया । बैरिया निवासी धनंजय सिंह ने बलिया जिलाधिकारी को पत्रक देकर करण छपरा निवासी मनोज सिंह के फर्जीवाड़े से अवगत कराते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया, धनंजय सिंह ने पत्रकारों से बताया कि मनोज सिंह बड़े स्तर पर पूर्व से ही फर्जीवाड़ा करता आया है और शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंकर चकमा देता आया है , धनंजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक मनोज सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई जो कहीं ना कहीं कई प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है , धनंजय सिंह ने कहा कि आज हम जिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से मनोज सिंह की सारी फर्जी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दिया, आशा करते हैं की जिलाधिकारी बलिया द्वारा मनोज सिंह की अविलंब गिरफ्तारी होगी। ज्ञात हो कि बलिया के कर्ण छपर निवासी मनोज सिंह पर यह आरोप है कि मनोज सिंह ने अपने फेसबुक पर-18-नवंबर- 2023-को एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें उसने लिखा की-17नवंबर 2013 को मै उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य-सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी से आज मिलकर कई विषयों पर चर्चा किया जब इस पोस्ट को सबने देखा तब सभी को ध्यान आया कि जिस स्थान का फोटो मनोज कुमार सिंह...