बलिया: नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा मेरा जीवन मेरा कार्यकाल कर्मचारियों के लिए समर्पित
बलिया।उत्तर प्रदेश राज कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा बलिया का अधिवेशन लोक निर्माण प्रांतीय खंड बलिया के प्रांगण में आयोजित हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष लांबा जी रहे कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी के देखरेख में चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद मंत्री श्री वेद प्रकाश पांडे एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार सिंह चुनाव अधिकारी नामित किए गए, चुनाव अधिकारी के देखरेख में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री जयप्रकाश सिंह एवं महामंत्री पद पर श्री राजेश कुमार रावत व वरिष्ठ उपाध्यक्ष इलेक्ट्रिक विभाग के अरुण कुमार एवं उपाध्यक्ष कृषि विभाग से संदीप कुमार, PWD से चंदन कुमार, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से श्रीमती श्वेता मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग से श्री जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार प्रजापति, संगठन मंत्री के पद पर नगर पालिका से भारत भूषण मिश्रा,नगर पालिका से किशन कुमार, प्रचार मंत्री रुपेश शर्मा, राजेश राम, संपरिक्षक के पद पर चंदन कुमार कलेक्ट आदि पदों पर चयन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहां थी बतौर अध्यक्ष में अपनी जिम्मेदारियों को श्रद्धा पूर्वक एवं निष्ठा से निभाऊंगा,मैं अपने परिवार के प्रत्येक कर्मचारियों के प्रति सदैव तत्पर रहूंगा एवं कर्मचारियों के प्रति निष्ठा रखूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री जनार्दन जनार्दन यादव एवं उत्तर प्रदेश राजकीय वाहन चालक महासंघ के जनपद अध्यक्ष श्री अनिल सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, अश्वनी वर्मा,हरिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह,मतिउर्र रहमान, साधना त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, मिथिलेश गिरी, राजेश पांडे, ए धनलाल जनपद के समस्त घटक दल के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, संचालन सुशील त्रिपाठी के द्वारा किया गया।


Comments
Post a Comment