बलिया चिकित्सालय में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ सुजीत कुमार यादव की पहल से प्लेटलेट्स मशीन का 28 अक्टूबर से होगा संचलन।
बलिया। वर्तमान मौसम एवं परिस्थितियों के कारण संचारी रोग जिसमें डेंगू मलेरिया आदि का प्रकोप उत्तर प्रदेश और खासकर बलिया जिले में प्रभावी है ऐसे में डेंगू होने के बाद से मरीजों में प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से घटने लगता है जिससे मरीज की हालत गंभीर हो जाती है, इसके उपरांत डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाना आवश्यक हो जाता है, ऐसे में बलिया जिले में प्लेटलेट्स चढ़ाने की मशीन का अभाव, रखरखाव व आदि कारणों से संचालन नहीं हो पा रहा था जिससे मरीजों के लिए समस्याएं बढ़ती जा रही थी। संचारी रोग डेंगू की गंभीरता को भापते हुए बलिया चिकित्साधीक्षक डॉक्टर सुजीत कुमार यादव ने पिछले साल से ही प्लेटलेट्स मशीन के संचालन करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे जिसमें जिला चिकित्सालय बलिया को सफलता भी मिली श्री यादव ने बताया कि संचारी रोगों में डेंगू मलेरिया काफी घातक होता है, डेंगू होने पर मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी तेजी से होने लगती है, इसके बाद मरीज की हालत नाजुक हो जाती है, इस गंभीरता को देखते हुए मैंने पिछले साल से ही प्लेटलेट्स मशीन के सफल संचालन के लिए प्रयासरत था जिसमें सफलता भी मिली, जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स मशीन के संचालन की सारी सुविधाएं उपलब्ध हो गई थी लेकिन लाइसेंस न होने के कारण प्लेटलेट्स मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा था, पिछले दिनों जिला चिकित्सालय को प्लेटलेट्स मशीन के संचालन के लिए केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से लाइसेंस भी मिल गया, श्री यादव ने बताया कि अपर निदेशक आजमगढ़ मंडल से प्लेटलेट्स मशीन के संचालन के लिए 28 अक्टूबर को बलिया चिकित्सालय के लिए टीम भेजना का आग्रह किया गया था, बलिया जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में 28 अक्टूबर को प्लेटलेट्स मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा जो हमारे बलिया जिले के दूर सुदूर के मरीजों के लिए काफी सुविधाजनक रहेगा।

Comments
Post a Comment