बलिया लोकसभा चुनाव 2024: बैरिया विधानसभा की गलियों में नीरज शेखर, बलिया को विकसित करने का लिया संकल्प


 



बलिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने बैरिया विधानसभा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनसंवाद कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने तथा भारत को वैश्विक क्षितिज पर दैदीप्यमान करने के संकल्प से सभी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को परिचित कराया।


नीरज शेखर ने बैरिया विधानसभा के नौरंगा, चक्की नौरंगा , गोपालपुर, जगदेवा पांडेपुर, टेगरही, तिवारी के मिल्की, जवाहर टोला, तालिबपुर, करमानपुर, गंगा पांडे का टोला, और बैरिया नगर पंचायत का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया।

बैरिया के दर्जनों जनसभाओं में भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचार से लोगों को लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत नरेंद्र मोदी जी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि - बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है,उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।