बलिया बीएसए मनीष कुमार सिंह के बड़े एक्सन से मचा हड़कंप

 

बलिया बीएसए मनीष कुमार सिंह 

बलिया बीएसए मनीष कुमार सिंह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेहद संवेदनशील है और विभागीय कार्यो में लापरवाही उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है यही कारण है कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 92 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ बीएसए मनीष कुमार सिंह ने एक्शन लिया है। अनुपस्थित तिथि का वेतन काटते हुए बीएसए ने सम्बंधितों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहना घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का द्योतक है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं, बीएसए की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारे में हड़कम्प मच गया है। 

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के क्रम में विद्यालयों का नियमित निरीक्षण एवं कार्यक्रमों की प्रगति का अनुश्रवण लगातार खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर से 09 नवम्बर के बीच किये गये निरीक्षण में 92 अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये है, जिनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अंकित है। श्री सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अपने विद्यालय से अनुपस्थित पाया जाना, अनुशासनहीनता तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना तो है ही, सौंपे गये कार्यो एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही भी है। यह किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं हैं, क्योंकि इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है। सम्बन्धित अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय कटौती करते हुए अनुपस्थिति का साक्ष्यमय स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से तलब किया गया है। 









Comments

Popular posts from this blog

JNCU साइकिल यात्रा: चार दिवसीय साइकिल यात्रा के सफल समापन पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने किया भव्य स्वागत, भावविभोर हुए विधार्थी

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित