बलिया : नया सवेरा योजना के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन
श्रम विभाग द्वारा संचालित नया सवेरा योजना के अंतर्गत माननीय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत ब्लॉक दुबहर एवं चिलकहर के 20-20 गांव को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने के संबंध में जन जागरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम जिले प्रत्येक गांव में आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कोई भी बचा अशिक्षित ना हो साथ ही बाल श्रमिक ना हो, किसी बच्चे का बाल विवाह ना हो, किसी बच्चे की तस्करी ना हो, कुल मिलाकर हमारे बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित एवं स्वस्थ रहे.


Comments
Post a Comment