बलिया: खानकाह मोहम्मदी निधरिया की जानिब से संदुल औलिया हज़रत ख़्वाजा सूफी मोहम्मद फसाहत हसन शाह र.अ. के 25वें उर्से पाक की तैयारियों के तहत चादर शरीफ को बड़े अदब और अकीदत के साथ शहर में ज़ियारत कराया गया। यह उर्स 18 से 21 दिसंबर 2025 तक जिला रामपुर भैसूरी शरीफ में आयोजित होगा। चादर शरीफ का जुलूस हज़रत ख़्वाजा सूफी मोहम्मद अली शाह की सरपरस्ती में खानकाह से शुरू होकर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा के आवास,पर गया और अध्यक्षजी नेचादरशरीफ का स्वागत किया और दुआमांगी उमरगंज, बहेरी, बिशुनीपुर बस स्टैंड होते हुए गरवार रोड तक पहुँचा। हर जगह लोगों ने अकीदतमंदाना स्वागत किया। सूफ़ियों ने कहा कि सूफीवाद का असल पैगाम अमन, मोहब्बत और इंसानियत है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने कहा सूफ़ी संतो ने हमेशा से इंसानियत मानवता का पैगाम दिया सूफी डॉ. आफ़ताब ने कहा कि “इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और इसकी बुनियाद मोहब्बत है।” वहीं सूफी एजाज़ ने बताया कि सूफी संत हमेशा भाईचारे और एकता का संदेश देते रहे हैं, और आज भी यही रौशनी समाज को जोड़ने का काम कर रही है। अकीदतमंदों ने दुआएँ मांगी और दादा मिया...
01 से 03 नवम्बर तक मनाया जाएगा बलिया महोत्सव, सीडीओ ने व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश बलिया महोत्सव की तैयारियों का खाका तैयार, हर दिन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम बलिया। जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 से 03 नवम्बर तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले बलिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्थल पर हैंगर टेंट, सांस्कृतिक मंच, साफ-सफाई, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए और सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने बताया कि बलिया महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर दिन अलग- अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस...
बलिया: 12 सितम्बर से 19 सितम्बर तक सभी उपकेन्द्रों पर शिविर आयोजित कर इस सप्ताह को "विद्युत समाधान सप्ताह" के रूप में मनाया जा रहा है। इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों का समाधान किया जायेगा। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाये विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण, कनेक्शन या लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रकार के विद्युत संयोजन (कनेक्शन) से सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण, ट्रांसफार्मर फीडर, लोड/वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी शिकायतों का हरसम्भव निदान भी होगा। झूल रहे ढीले तार अथवा विद्युत दुर्घटना की आशंका वाली लाईन/परिवर्तक के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के अलावा विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य व अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से सम्बन्धित निवेदनों एवं सुझावों पर विचार होगा। शिविर क...
Comments
Post a Comment