खेल के क्षेत्र में बलिया के वीरों ने लहराया परचम

 


बलिया।लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता दिनांक 12 व 13 नवंबर को पूर्ण हुआ जिसमें बलिया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण तथा 5 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया  विजेता खिलाड़ियों के नाम निम्न है:-

रिद्धि सिंह राजपुर 8 वर्ष  +35 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक आयुष सिंह 13 वर्ष -55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा अनुराग कुमार 13 वर्ष +55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए वही रिदित सिंह राजपुर 9 वर्ष +35 किलोग्राम भार वर्ग कास्य पदक लकी यादव 9 वर्ष -25 किलोग्राम कास्य पदक, अनूप कुमार 11 वर्ष -40 किलोग्राम, आलोक राज त्यागी 11 वर्ष -40 किलोग्राम और आयुष सिंह 12 वर्ष -40 किलोग्राम  बलिया कराटे संघ के सचिव व कोच सुमित झा के देख रेख में यह टीम गई हुई थी। जनपद आगमन पर पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत हुआ,इस मौके पर राधा मोहन सिंह, रवि सिंह, अमरेश बहादुर, बृजेश जी, विपुल सोनू आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

12-19 सितम्बर तक विद्युत समाधान सप्ताह,दो दिनों में 712 शिकायतों का निस्तारण