बलिया के आयुष ने पहली बार में नीट परीक्षा किया क्वालीफाई, चारों तरफ खुशी की लहर
- Get link
- X
- Other Apps
पहली बार मे आयुष ने नीट किया क्वालीफाई,ओबीसी में 123 व सामान्य में 542 वी रैंक किया प्राप्त
बलिया। किसी ने सच ही कहा है जिधर चाह है वहां राह है यानी दिल से की गई मेहनत रंग लाती है इसी कथन को बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना अंतर्गत कारो गांव निवासी आयुष कुशवाहा पुत्र अजय कुशवाहा ने चरितार्थ कर दिखाया है, आयुष ने नीट परीक्षा पहली बार मे ही क्वालीफाई किया, उन्होंने ओबीसी में 123 तथा सामान्य श्रेणी में 542 रैंक प्राप्त कर गाँव के साथ साथ जिले का भी गौरव बढ़ाया है। आयुष ने नीट परीक्षा में 720 में 685 अंक अर्जित किया।
आपको बताते चलें कि आयुष ने हाईस्कूल वर्ष 2020 में 96.2% सेंट्रल हिन्दू स्कूल वाराणसी से पास किया। जबकि सनबीम भगवानपुर वाराणसी से वर्ष 2022 में 97.4 फीसदी प्राप्त किया। इनके पिता स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट है जो वर्तमान में चिलकहर ब्लाक के टिका दवरी पीएचसी पर तैनात है जबकि माता गृहणी है।
आयुष ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व बड़े भाई के साथ ही गुरुजनों को दिया है। उन्होंने ने बताया कि भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहते है, ताकि वे हार्ट के मरीजो का इलाज कर सके।आयुुष ने बताया कि वह वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता था और 10वी पास कर नीट की तैयारी कर रहा था। जिसे पहली बार मे पास किया।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment