बलिया : माझीघाट ग्रीन फील्ड परियोजना के निर्माण के लिए भू स्वामियों से आवश्यक अभिलेखो की मांग





बलिया। अनिल कुमार अग्निहोत्री अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-31 गाजीपुर से बलिया-माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण हेतु जनपद बलिया के संरेखण में प्रभावित भूमि का प्रतिकर प्राप्त करने के लिए भू-स्वामियों से आवश्यक अभिलेख प्राप्त करने के सम्बन्ध में आपसी समझौता के आधार पर भूमि क्रय किया जाना है। जिसके लिए बैनामा की कार्यवाही व प्रतिकर का भुगतान प्राप्त हेतु संरेखण में प्रभावित भूमि के हितबद्ध भू-स्वामियों द्वारा सम्बन्धित लेखपाल को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, शपथ पत्र (बयानहल्फी), वर्तमान खतौनी अभिलेख अविलम्ब प्राप्त कराना है।
अतएव संरेखण में प्रभावित भूमि के हितबद्ध भू-स्वामी उक्त अभिलेख सम्बन्धित लेखपाल को प्राप्त कराते हुए बैनामा की कार्यवाही सम्पन्न कर क्रय की जाने वाली भूमि का प्रतिकर प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।