हीरो जी.बी ऑटोमोबाइल ने आज जो शिक्षकों का सम्मान किया है यह बहुत ही विशेष - अरविंद सिंह चौहान,प्रधानाचार्य
बलिया जिले के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर के परिसर में विश्व की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो के मोटोकॉर्प के प्रमुख डीलर जी.बी. ऑटोमोबाइल्स माल्देपुर ,बलिया के द्वारा नागाजी के शिक्षकों का सम्मान किया गया ।
शिक्षक सम्मान के अवसर पर शोरूम के मैनेजर संजीव कुमार चौबे ने हीरो की योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा शिक्षकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि हीरो जी.बी ऑटोमोबाइल ने आज जो शिक्षकों का सम्मान किया है यह बहुत ही विशेष तथा अपने पड़ोसी विद्यालय के शिक्षक का सम्मान सर्वोत्तम सम्मान है। नागाजी विद्यालय पूरे जनपद में और देश के लिए होनहारों को तैयार करता है और उनके सम्मान को उनके शिक्षकों के सम्मान को विद्यालय के समस्त भैयाओं और परिवार का सम्मान है ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु और शोरूम के मैनेजर संजय कुमार चौबे एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान साथ ही नेटवर्कमैनेजर राजकुमार वर्मा एवं सभी हीरो जी.बी ऑटोमोबाइल माल्देपुर बलिया के साथी स्टाफ मौजूद रहे ।


Comments
Post a Comment