नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के भैया अनुशासित संयमित और देश भक्त के रूप में तैयार होते हैं जो समाज के लिए एक आयाम है - दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री (यूपी)
बलिया।आज नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर-बलिया के रज्जू भैया सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।विद्यालय के भैयाओं द्वारा स्वागत गीत और प्रेरक गीत सुनाया गया।
मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भारत भूमि वंदन की भूमि है अभिनंदन की भूमि है और यहां गुरु की परंपरा है जो आदि अनादि काल से चली आ रही है साथ ही नागाजी जैसे विद्यालय समाज के आदर्श शिक्षक के रूप में समाज में होनहारों को तैयार कर रहे हैं ।उन्होंने बताया कि नागाजी का परचम पूरे जनपद में ही नहीं पूरे पूर्वांचल में फैला हुआ है ।साथ ही यहां के भैया अनुशासित संयमित और देश भक्त के रूप में तैयार होते हैं जो समाज के लिए एक आयाम है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष संजय कुमार कश्यप, शैक्षणिक समिति के सदस्य डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, जयप्रकाश नारायण सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान उपस्थित रहे ।


Comments
Post a Comment