बलिया : सचिव मोहिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने लिया अगरवत्ती बनाने का प्रशिक्षण

 




बलिया।आज बलिया जिले के मुरली छपरा ब्लाक पर शांति मेमोरियल सोसायटी से आबद्ध आदिति स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र मुरली छपरा में सोसायटी की सक्रिय सचिव श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में 20 से अधिक महिलाओं को अगरवत्ती बनाने का प्रशिक्षण श्री हरिशंकर शर्मा ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह दिखा साथ ही महिलाओं ने अगरवत्ती बनाने की कला को बखूबी सीखा।


 सोसायटी की सचिव मोहिनी श्रीवास्तव ने कहा की आज महिलाएं समाज को आगे ले जाने के लिए अपना सक्रिय योगदान दे रही है। इस मौके पर स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की अध्यक्षा चुन्नी सिंह व क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।