बड़ी खबर : 53 यात्रियों से लदी बस खाई में गिरी,इतने लोगों की मौत






झारखंड।गिरिडीह से रांची जा रही एसएसटी बस हजारीबाग टाटीझरिया के सिवाने पुल के पास भीषण हादसे की शिकार हो गई. पुल पर पहुंचते ही सवारियों से भरी बस नदी में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई. वहीं अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, एसएसटी बस गिरिडीह से रांची जा रही थी. इसी दौरान हजारीबाग टाटीझरिया के सिवाने पुल के पास भीषण हादसा हो गया. बस जैसे ही पुल पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे सवारियों से भरी बस नदी में जा गिरी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है.बस में सिख समुदाय 53 यात्री सवार थे. सभी रांची में होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. यह धार्मिक कार्यक्रम रांची स्थित गुरुद्वारा में होना था. रास्ते में जब बस दारू थाना क्षेत्र के हजारीबाग में पहुंची तो हादसे का शिकार हो गई. मृतक में दो महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं.








साभार-आजतक

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।