बलिया : डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा को बलिया डीएम ने सराहा, होमगार्डों को लेकर दिया बड़ा बयान

 

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को बुके देकर स्वागत करते हुए होमगार्ड विभाग के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार यादव



बलिया। आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत  शुक्रवार को दोपहर डिप्टी कमांडेंट, होमगार्ड विभाग अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में 150 होमगार्डों और कर्मचारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। होमगार्ड कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा भ्रमणशीलता के दौरान आकर्षण का केन्द्र रही। 



कदम से कदम मिलाकर कतारवद्घ चल रहे जवानों के हाथ में तिरंगा और जुबां पर भारत माता का जयकारा और वंदेमातरम्...। लगभग 3  किलोमीटर  में एसपी, डीएम बंगाल व कलेक्ट्रेट भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा बहुदेशीय सभागार पहुंचा जहां डीएम सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी को प्रमाण किया साथ ही शुभकामनाएं एवं धन्यवाद भी ज्ञापित किया, उन्होंने होमगार्डों की तारीफ करते हुए  कहा कि आज थानों और कार्यालयों की ड्यूटी बिना होमगार्डों की कल्पना करना मुश्किल है, होमगार्ड हमारे अभिन्न अंग बन चुके है।इस मौके पर डीएफओ एवं भारी संख्या में विभाग के होमगार्ड व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ ओमवीर सिंह होंगे बलिया के नवागत एसपी, विक्रांत वीर को मिला देवरिया...

JNCU साइकिल यात्रा: चार दिवसीय साइकिल यात्रा के सफल समापन पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने किया भव्य स्वागत, भावविभोर हुए विधार्थी

बलिया: ठेकेदार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 6 सूत्री मांगों को लेकर चेतावनी