पेंशन अदालत का आयोजन 19 सितम्बर को, जिले के कोषागार में 09 सितम्बर तक तीन प्रतियो में जमा करें प्रार्थना पत्र












बलिया। राज्य सरकार के सेवानिवृत्त/ मृत सरकारी सेवकों के लम्बित पेंशन/ पारिवारिक पेंशन यथास्थान निस्तारित किये जाने के उद्देश्य से 19 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मण्डलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। मण्डल के राज्य सरकार के 01 जुलाई, 2010 से सेवानिवृत्त/मृत राजकीय पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के लम्बित पेंशन प्रकरणों का निस्तारण उनके प्रार्थना पत्र पर पेंशन अदालत में किया जायेगा। सम्बन्धित पेंशनर इस हेतु अपने जनपद के कोषागार से प्रार्थना पत्र का प्रारूप प्राप्त कर उसे तीन प्रतियों में भरकर सम्बन्धित कोषागार को 09 सितम्बर तक अवश्य जमा कर दें। इसके पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। माननीय न्यायालयों में विचाराधीन/न्यायालय अथवा शासन द्वारा निर्णीत प्रकरण पेंशन अदालत में सम्मिलित नहीं होंगें। सम्बन्धित मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी पेंशनर से प्राप्त आवेदन पत्र को सम्बन्धित विभाग से आख्या प्राप्त कर उसे 14 सितम्बर तक संयोजक पेंशन अदालत/अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी विभागों से यह भी अपेक्षा करेंगे कि वे विभागीय आख्या की एक प्रति सम्बन्धित विभाग द्वारा पेंशनर को भी उपलब्ध करायें।

Comments

Popular posts from this blog

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित

बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम 6th सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 4 जून और 5 जून 2025 को होगी संपन्न हो।