रक्त संबंधियों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर स्टांप शुल्क में छूट की अधिसूचना जारी ,अब स्टांप ड्यूटी की अधिकतम सीमा 5000 रुपये......

 



शासन ने रक्त संबंधियों के बीच संपत्ति हस्तांतरण पर स्टांप शुल्क में छूट की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अगर प्रदेश का कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति अपने रक्त संबंधियों के नाम करना चाहे तो उसे इसके लिए अब स्टांप ड्यूटी की अधिकतम सीमा 5000 रुपये कर दी गई है। इस व्यवस्था को छह माह के लिए लागू किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार स्टांप ड्यूटी की अधिक तम सीमा पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, पुत्रवधू (पुत्र की पत्नी), दामाद (पुत्री का पति), सगे भाई, सगी बहन, पुत्र/पुत्री का पुत्र/पुत्री के नाम हस्तांतरित की जाने वाली अचल संपत्ति के लिए लागू होगी। अब तक अर्जित संपत्ति को परिजनों को दान करने पर संपत्ति को बेचने पर लगने वाले शुल्क के बराबर राशि जमा करनी पड़ती थी। 14 जून को कैबिनेट ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी थी।








साभार-अमर उजाला

Comments

Popular posts from this blog

JNCU साइकिल यात्रा: चार दिवसीय साइकिल यात्रा के सफल समापन पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे ने किया भव्य स्वागत, भावविभोर हुए विधार्थी

बलिया : चादर शरीफ की ज़ियारत, सूफीवाद के अमन-मोहब्बत के पैगाम के साथ शहर गूँजा

उत्तर प्रदेश स्टेट कबड्डी सब जूनियर के लिए बलिया की दो बालिकाएं चयनित