Posts

बलिया : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन, बोली कल्याण ज्वेलर्स की ज्वैलरी मुझे बहुत पसंद।

Image
  सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बलिया में कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम का किया उद्घाटन  अभिनेत्री शिल्पा शट्टी ने कल्याण ज्वेलर्स की ज्वैलरी की भूरि भूरि प्रशंसा किया और कहा कि कल्याण ज्वेलर्स की ज्वैलरी मुझे बहुत पसंद हैं, अभिनेत्री ने कहा कि आप भी कल्याण ज्वेलर्स की ज्वैलरी अपने और अपने परिवार के लिए जरुर खरीदें साथ ही कल्याण ज्वेलर्स बलिया शोरूम का विजिट करें। एकीकृत खरीदारी अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य और कल्याण ज्वैलर्स और कैंडेरे लाइफस्टाइल ज्वेलरी शोरूम खोलना बलिया, 18 सितंबर 2024: भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने उत्तर प्रदेश के बलिया में अपने शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की है। बॉलीवुड सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा उद्घाटन किए गए इस नए शोरूम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करना है। शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के बेहतरीन डिजाइनों की एक श्रृंखला उपलब्ध है, जिसमें मुहूर्त (वेडिंग ज्वैलरी लाइन), मुद्रा (हैंडक्राफ्टेड एंटीक ज्वैलरी), निमाह (टेम्पल ज्वैलरी) और कई अन्य लोकप्रिय घरेलू ब्रांड शा...

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

Image
  विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में आज दिनांक 13 9.2024 को उपयुक्त उद्योग माया राम सरोज सहायक प्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव जनप्रतिनिधि  विजय कुमार गुप्ता द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया प्रशिक्षण में आए हुए लाभार्थियों को  जिला कोऑर्डिनेटर  बीएस चौहान द्वारा पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई उपयुक्त उद्योग श्री मायाराम सरोज द्वारा लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की जानकारी दी गई तथा सहायक प्रबंधक श्री यादव जी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान से मिलने वाले लाभ और रीड की जानकारी के बारे में बताया गया कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान जिला कोऑर्डिनेटर बीएस चौहान द्वारा किया गया

Upicon द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत जनपद बलिया में यूपी के कारीगर दिवस का भव्य आयोजन किया गया

Image
बलिया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2024-25 योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में शिल्पगुरु शंभू नाथ शर्मा और सहायक प्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव,जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र बलिया द्वारा प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की जानकारी दी गई ।शिल्पकार शंभू नाथ शर्मा द्वारा प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों को अपने कला को ग्लोबल लेवल तक ले जाने और मार्केटिंग की विशेष जानकारी से अवगत कराया गया। सहायक प्रबंधक श्री यादव द्वारा उद्योग विभाग से मिलने वाली सुविधाएं एवं अलग-अलग लोन की स्कीम के बारे में उद्योग केंद्र की सहभागिता को बताया गया जिला जिला संयोजक बीएस चौहान द्वारा आए हुए लाभार्थियों को विश्वकर्मा की विश्वकर्मा श्रम सम्मान की विशेष जानकारी से रूबरू कराया गया।

बलिया : प्राचार्य अंगद प्रसाद ने जमुनाराम पीजी कॉलेज को बदनाम करने का खड्यंत्र बताया, कालेज के छात्र छात्राएं हमारा परिवार।

Image
    यूपी,बलिया । योगी सरकार की महत्वाकांक्षी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन, डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं को फ्री टेबलेट स्मार्टफोन दिया जाता है जिससे कि छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो।  इसी क्रम में बलिया जिले के जमुनाराम पीजी कॉलेज में फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत बच्चों को 25 तारीख से फ्री टेबलेट वितरित किया जा रहा है इस दौरान पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों से स्मार्टफोन में धन उगाही की बात प्रकाश में आया, इसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी बैठाया जिसमें सदर एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम का गठित किया गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच में किसी प्रकार की धनउगाई की पुष्टि नहीं हो पाई है ऐसे में जब पत्रकारों ने कॉलेज के प्राचार्य अंगद प्रसाद से यह जानना चाहा कि कॉलेज प्रशासन पर धन उगाही का आरोप का कारण क्या है इस पर श्री प्रसाद ने कहा कि जमुना राम पीजी कॉलेज एक आदर्श कॉलेज है हमारे ...

बलिया की रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को चेताया बोले पीओके हमारा हम इसे लेकर रहेंगे, नीरज शेखर सच्चे सिपाही

Image
  गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में जनसभा को किया सम्बोधित बोले  पीओके हमारा है और इसे हम लेकर रहेंगे, बलिया में एक साल के अंदर बनेगा मेडिकल कॉलेज, तीसरी बार मोदी पीएम बने तो भारत दुनिया में और यूपी देश में नम्बर वन बनेगा। फायर ब्रांड नेता राम इकबाल सिंह और पूर्व मंत्री नारद राय को   गृहमंत्री अमित शाह ने माला पहनाकर सम्मान के साथ ज्वाइन कराया भाजपा  बलिया। पीओके हमारा है और इसे हम लेकर रहेंगे, गुजराती जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं। राम मंदिर का संकल्प पूरा हुआ, कश्मीर से 370 हटाने का संकल्प पूरा हुआ, अब पीओके लेने की बारी है। गुजराती हिसाब-किताब में पक्के होते है। एक बार में कई काम करते हैं। कहा कि एक ही बार में यदि तीन काम हों तो वह करना चाहिए। कहा कि नीरज शेखर को वोट देने से एक साथ तीन काम होगा। नीरज सांसद बनेंगे, मोदी पीएम बनेंगे और स्व चन्द्रशेखर को श्रद्धांजलि मिलेगी। गृहमंत्री अमित शाह ने शहर से सटे माल्देपुर मोड़ के पास भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा में दोपहर ठीक ढाई बजे मंच पर आते ही बिना किसी ...

बलिया लोकसभा चुनाव : युवा संवाद कार्यक्रम में बोले नीरज शेखर कहा बलिया एवं पूर्वांचल के युवाओं में अपार प्रतिभा है और उन्हें सही दिशा और अवसर मिलना चाहिए, हम उन्हें हर संभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Image
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बलिया के प्रत्याशी नीरज शेखर जी के साथ बलिया के युवाओं का चर्चा सम्पन्न हुआ।। इस कार्यक्रम मे गैर राजनीतिक जनपद के लघु उद्यमी, युटुबर एवं विभिन्न विधाओं में कार्य कर रहे युवा युवतियां प्रतिभाग किए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नीरज शेखर ने अपने उद्घाटन भाषण में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "बलिया एवं पूर्वांचल के युवाओं में अपार प्रतिभा है और उन्हें सही दिशा और अवसर मिलना चाहिए। हमारे देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में है और हम उन्हें हर संभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 1. रोजगार के अवसर    शेखर ने बलिया के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की योजना का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।" 2. शिक्षा और प्रशिक्षण    कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए, शेखर ने विभिन्न कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा की, जो युवाओं को बेहतर करियर विकल्प प्रदान करेंगे। 3. स्टार्टअप और उद्यमिता ...

बलिया लोकसभा चुनाव : नीरज शेखर के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से मांगा समर्थन और कहा आगामी 4 जून को समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जायेगी।"

Image
   बलिया । भाजपा के लोकसभा बलिया से प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के तालिबपुर खेल के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस विशाल जनसभा में मंच पर पूर्व सांसद भरथ सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, अनूप चौबे, विजय बहादुर सिंह, जय प्रकाश साहू, राकेश सिंह, मंटन वर्मा, अमिताभ उपाध्याय, अरविंद सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, रंजीत मौर्य करण, परमेश्वर गिरी सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया ।  सभा को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि बलिया के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा, "हमने पिछले वर्षों से जिस तरह से विकास कार्य चल रहे हैं, उसी गति से आगे भी काम करेंगे। बलिया के हर नागरिक को उनकी जरूरतें और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हमारा उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास प्राप्त करना है।"समाजवादी पार्टी के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि "इस बार उत्तर प्रदेश की जनता परिवादवाद, भ्रष्टाचार, हिंदू विरोधी मानसिकता, गुंडागर...