ग्रामप्रधान विनोद सिंह ने गांव गरीब की सेवा को अपना लक्ष्य बताया।
बलिया जिले के सरयाॅ ग्रामप्रधान विनोद सिंह के द्वारा ग्रामसभा में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पिछले दिनों जिले स्तर पर उनको सम्मानित किया गया। विनोद सिंह ने बताया कि यह सम्मान गांव की जनता का सम्मान है। ग्रामप्रधान श्री सिंह ने कहा कि गांव की जनता की सेवा करना मेरा लक्ष्य है साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जाति धर्म से ऊपर उठकर जानता की सेवा करना चाहिए।